खोदावंदपुर मनरेगा के पीओ के बहनोई ले जे शशांक शेखर मिश्रा को राष्ट्रपति ने परम् विशिष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

खोदावंदपुर/बेगूसराय। बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर मनरेगा कार्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सुंदरम के बहनोई ले जे शशांक शेखर मिश्रा को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने परम् विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है. राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित विशेष समारोह में सेना के लेफ्टिनेंट जेनरल शशांक शेखर मिश्रा को उनके विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए खोदावंदपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) ने बताया कि डीएवी प्लस टू विद्यालय के दिवंगत शिक्षक महेंद्र कुमार तिवारी के इकलौते दामाद व उनके बहनोई श्री मिश्रा झारखंड के कोडरमा सैनिक स्कूल से पढ़ाई किया और उनका ससुराल कतरास रानी बाजार में है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में देश के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने श्री मिश्रा को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था. विगत वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में इन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था.