खोदावंदपुरः फफौत पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद नेता को मातृ शोक

खोदावंदपुर/बेगूसराय। फफौत पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद नेता अनिल कुमार राय की 85 वर्षीया माता चंपा देवी का निधन शनिवार की रात्रि में उनके पैतृक आवास पर हो गया. मृतका इस पंचायत के वर्तमान मुखिया उषा देवी की सासु थी. वे अपने पीछे एक भरापूरा परिवार को छोड़कर स्वर्ग सिधार हो गयी. उनके निधन की खबर सुनते ही दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी.उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख संजू देवी, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, सरपंच दिलदार हुसैन, पूर्व प्रखंड प्रमुख मिथिलेश कुमार मिश्रा, उपमुखिया अनीश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राम गुलजार महतो, रामरक्षी महतो, नवीन कुमार छोटू, विजय कुमार, सुशील कुमार, राम उदगार महतो, रामध्यान महतो, डॉ अरविंद कुमार, राजेश कुमार, माकपा नेता जागेश्वर राय, जदयू नेता राम पदारथ महतो, भोला राय, गोपाल कुमार महतो, भाजपा नेता अजय सिंह, रामकुमार महतो, माले नेता अवधेश कुमार, मदन कुमार, अखिलेश कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष मोहम्मद जियाउर रहमान उर्फ सैफी, सुधांशु दास, कॉग्रेस नेता राजेन्द्र कुमार आदि ने अपनी शोक संवेदना जतायी है.