बेगूसराय: फिर 2024 में हम महिलाएं पीएम मोदी को ही बनायेगें प्रधानमंत्री- लाजवंती

बेगूसराय। बिहार में सुशासन की सरकार में ना मेरी बहन सुरक्षित है, ना मेरे मां और ना ही मेरा कोई भाई ही सुरक्षित है। जो सरकार हमारी बहनों को सुरक्षा प्रदान नहीं ठीक से कर सके, वैसी सरकार को हम बहने क्यों वोट देकर सरकार चुनेंगे। फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग फिर पूरी ताकत लगाकर पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री और 2025 में भाजपा का ही कमल बिहार में खिलाएंगे। ये बातें शनिवार को बखरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राटन पंचायत भवन के समीप पूर्व मुखिया सरोजनी भारती के आवास पर आयोजित एक भाजपा जिला संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा महिला की अध्यक्षा लाजवंती झा ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में आज जीविका दीदियों का पैसा बिहार सरकार नहीं दे रही है, इसका पैसा ववाइल्ड बैंक से पीएम मोदी जी भेजते हैं। पीएम मोदी ने महिलाओं को शौचालय, पीएम आवास योजना, जून 2014 तक राशन फ्री में गरीबों को देने का काम कर रहे हैं। इसलिए फिर से एक बार प्रधानमंत्री मोदी को हम लोग मिलकर दोबारा बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्षा लाजवंती ने भाजपा की महिलाओं से अपील किया कि आपलोग पचास की संख्या में एक महिलाओं की टोली बनाकर हर गांव के एक-एक घर जाकर पीएम मोदी के द्वारा किए गए विकास के कार्यों की चर्चा करते हुए मोदी जी के लिए विकास के नाम पर वोट मांगने का काम करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोजनी भारती ने प्रदेश अध्यक्षा का भव्य स्वागत चादर और बुके देकर  किया। साथ ही मंच पर उपस्थित सभी भाजपा के नेताओं का स्वागत शॉल और माला देकर करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी ने देश की बागडोर संभालते के बाद पिछले 9 वर्षों में भारत को विकास के क्षेत्र में इतिहास रचने का काम किया है। हमारा देश काफी मजबूत हुआ है। इसलिए फिर से सभी बहनें मिलकर पीएम मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाएंगे। वहीं बेगूसराय जिला परिषद के अध्यक्ष व भाजपा नेता सुरेंद्र पासवान ने कहा पीएम मोदी ने महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन देकर देश में महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। आज मोदी जी के कारण ही हमारा पड़ोसी देश थरथर  कांपते रहता है। ऐसे प्रधानमंत्री को दोबारा हम  लोग सभी मिलकर पीएम बनाएंगे। इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पासवान, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू ,मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन भारतीय, युवा मोर्चा के सुमित कुमार सन्नी, मीनू कुमारी, चंदा चौहान, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनुराधा झा, कामिनी, टूना देवी, शोभा, विमला देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता ने किया। मौके पर भाजपा नेता अरविंद कुमार, अमित चौहान, रोशन कुमार, सीताराम सिंह समेत सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।