खोदावंदपुर: अभय सिंह सार्जन को कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का लगा है तांता।

खोदावन्दपुर/बेगूसराय। बेगूसराय जिला के काफी लोकप्रिय और कांग्रेस पार्टी के समर्पित युवा नेता अभय कुमार सिंह सार्जन को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद राहुल प्रियंका गांधी सेना कॉग्रेस, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष व खोदावन्दपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख मिथिलेश कुमार मिश्रा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राम खेलावन मेहता, अरुण कुमार सिंह, उमेश प्रसाद गुप्ता, अजीत झा, मंडल अध्यक्ष व पूर्व मुखिया राजेन्द्र कुमार, मोहन प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, रामानुज शर्मा, वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, मदन चौधरी, धनुषधारी शाही, नंदकिशोर प्रसाद सिंह समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने अभय कुमार सिंह सार्जन को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और वर्तमान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खगडे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को हम दिल की गहराइयों से उन्हें बधाई देता हूँ, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस दिन रात अपनी ऊंचाइयों को छूने में कामयाब हो रही है. प्रदेश अध्यक्ष ने अभय कुमार उर्फ सार्जन सिंह जैसे ईमानदार और जमीन से जुड़े नेता को बेगूसराय कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाकर एक मिसाल पेश करने का काम किया है. वहीं राहुल प्रियंका गांधी सेना कॉग्रेस, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभय सिंह सार्जन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत होगी, साथ ही आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपने नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बेगूसराय से ही एक इतिहास लिखने का काम करेगी.