खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी का विस्तारीकरण किया गया. कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी. मिली जानकारी के अनुसार दौलतपुर पंचायत के राजीव कुमार को मंडल अध्यक्ष, सागी पंचायत के अमरेंद्र झा, बरियारपुर पश्चिमी के हरेराम सिंह, फफौत के अनिल कुशवाहा, मेघौल के अमित कुमार अंशुमान एवं बरियारपुर पूर्वी की हीरा देवी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. साथ ही फफौत पंचायत के रामचंद्र महतो व दौलतपुर के पिंटू शर्मा को पार्टी का महामंत्री बनाया गया. इसके अलावे सागी के नरसिंह चौधरी, दौलतपुर की काजल देवी, मेघौल की कामनी देवी, सागी के विक्रम कुमार, बाड़ा की बेबी देवी, खोदावन्दपुर की रूबी सिन्हा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी. जबकि फफौत पंचायत के विकास भारती को कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया. वहीं बरियारपुर पूर्वी के चंदन कुमार को आईटी सेल का संयोजक तथा बाड़ा के गुंजन झा को आईटी सेल का सह संयोजक बनाया गया. प्रधानमंत्री विकास योजना से सम्बंधित मंडल स्तरीय कमिटी में मेघौल के डॉ रणजीत कुमार सिंह, मटिहानी के अजय कुमार सिंह, बरियारपुर पश्चिमी के जवाहर चौधरी एवं अवनीश कुमार शामिल किये गये हैं. भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए अजय कुमार सिंह एवं ललित पासवान चयनित किये गये. इसके अलावे पार्टी के पंचायत स्तरीय शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सह शक्ति केंद्र प्रमुख पद के लिए सागी पंचायत से योगेंद्र महतो व पवन कुमार, दौलतपुर से ललन कुमार व राकेश शर्मा, बाड़ा से जितेंद्र कुमार व राम कुमार साह, फफौत से रामकुमार सिंह व राजेंद्र दास, बरियारपुर पश्चिमी से रविंद्र कुमार व संजीत कुमार, बरियारपुर पूर्वी से जितेंद्र कुमार वर्मा व प्रवीण कुमार, खोदावंदपुर से जवाहर महतो व चंदन चौधरी एवं मेघौल पंचायत से मणिकांत झा व संतराज महतो का नाम शामिल किया गया है.