बेगूसराय। मंझौल ओपी क्षेत्र के एस एच 55 चौठैया टोला के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंझौल पंचायत एक के वार्ड तीन निवासी देवेंद्र सिंह की 63 वर्षीय पत्नी सरोज देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंझौल ओपीध्यक्ष अजीत कुमार अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचाकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं मृतकों के परिजनों में घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।