बेगूसराय: रेड क्रॉस की स्थापना दिवस पर डीएम ने किया झंडोत्तोलन

बेगूसराय। डीएम रोशन कुशवाहा ने सोमवार को रेड क्रॉस की स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट भवन के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया। इस उपरांत डीएम ने रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डियूनेट की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान रेड क्रॉस संस्था के लोगों ने इस महामारी को हराने तथा प्रभावित नागरिकों तक विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी महती भूमिका निभाया। इस अवसर पर डीडीसी सुशांत कुमार, एडीएम राजेश कुमार सिंह के अलावे जिले के चर्चित चिकित्सक डॉ निरंजन सिंह, एसएनएनआर चमथा कॉलेज के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार सिंह अमर व सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिन्हा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।