बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश राय को पितृशोक

बेगूसराय। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश राय के पिता रामदेव राय का निधन गत गुरुवार को सुह्द नगर स्थित अपने आवास पर हो गयी। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। उनके निधन पर जिल व प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक व बुद्धिजीवी वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमानंद चौधरी ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वो एक कुशल समाजसेवी थे। उन्होंने कहा अपने गांव में उनकी काफी लोकप्रियता थी। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सेवानिवृत्त शिक्षक उमानंद चौधरी ने डॉ सुरेश राय को सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। शोक व्यक्त करने वालों में जिले के वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर सिंह, डॉ धीरज कुमार सोनू, डॉ धीरज शांडिल्या, डॉ नलिनी रंजन सिंह, डॉ राहुल कुमार, डॉ रंजन चौधरी, गढ़पुरा नमक सत्याग्रह के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार, लोहिया नगर आर्यभट्ट कोचिंग के निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक भागीरथ प्रसाद राय आदि ने गहरी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।