खोदावन्दपुर थाना परिसर में दिवंगत चौकीदार को दी गयी श्रद्धांजलि

खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर थाना परिसर में बुधवार की देर शाम दिवंगत चौकीदार बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड तेरह निवासी मुसहरु यादव को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर थानाध्यक्ष सुदीन राम, अपर थानाध्यक्ष मोहम्मद अयूब अली, एसआई अर्चना झा, प्रशिक्षु सुबोध कुमार, अंजली भारद्वाज, पीटीए रामजी प्रसाद, चौकीदार श्रीराम पासवान, चंद्रशेखर पासवान, रामवृक्ष पासवान, राम बहादुर पासवान, अवधेश पासवान, दिनेश पासवान समेत अन्य पुलिस बलों ने थाना परिसर में दिवंगत चौकीदार को सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी. थानाध्यक्ष ने कहा की स्व मुसहरु यादव नेक दिल इंसान थे.उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन किया करते थे. बताते चले कि बोध गया में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हृदय गति रुक जाने से चौकीदार मुसहरु यादव की मौत पांच अप्रैल की अहले सुबह में हो गयी. बुधवार की रात मृतक चौकीदार का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा गया.इस घटना से उनके परिजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता राम गुलजार महतो, अवधेश कुमार, राजेश कुमार, बीरबल साह, रामचन्द्र दास, गंगा राम यादव सहित अनेक लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया तथा दिवगंत चौकीदार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनका अंतिम दाह संस्कार गुरुवार को सिमरिया गंगा तट पर किया गया.