खोदावंदपुर/बेगूसराय। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता व खोदावन्दपुर गांव निवासी मनीष कुमार को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इसकी जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष रुदल राय ने मनोनयन पत्र जारी कर इसकी विधिवत सूचना खोदावन्दपुर के कार्यकर्ता मनीष कुमार को दी है. उनको जदयू के नये प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर बिहार सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, जदयू के प्रदेश सचिव डॉ प्रवीण कुमार, राज्य परिषद सदस्य पंकज सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, अभिषेक आनंद उर्फ न्यूटन कुशवाहा, रमेश कुमार राणा, खोदावन्दपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार, विनोद महतो, गोपाल कुमार महतो, मोहम्मद नैयर, रणजीत पासवान, मदन सहनी, कुंदन झा, डॉ विकास कुमार, इंतखाब आलम उर्फ भोला समेत अनेक सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है.