बेगूसराय: 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना मनायेगी स्थापना दिवस

बेगूसराय। देश के राजनीतिक इतिहास में 6 अप्रैल का दिन एक खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ था। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जन संध का कई अन्य दलों में विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीनी थी और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई थी। भारतीय जनता पार्टी 2023 में 6 अप्रैल को 43 वां स्थापना दिवस मनायेगा।