खोदावन्दपुर/बेगूसराय। सोमवार की बीती रात बेगूसराय रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर मिर्जापुर गांव के समीप वर्ना कार व ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में लोग बाल-बाल बच गये, जबकि दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी और घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक स्थित सुनेयना कोल्ड स्टोरेज से आलू अनलोड कर अपने साइड से वापस लौट रहे थे. तभी मिर्जापुर गांव के समीप बेगूसराय से रोसड़ा की ओर तीव्र गति से जा रहे अनियंत्रित कार चालक ने ट्रैक्टर में जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि उसपर सवार लोग बाल बाल बच गयें. क्षतिग्रस्त कार चालक गाड़ी डब्लूबी 02जेड 6552 को छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने बताया कि गाड़ी तलाशी के दौरान देखने से आशंका हुई कि यह कार चालक किसी शादी समारोह से वापस लौटने के क्रम में दुर्घटना हुई है. सामाचार प्रेषण तक क्षतिग्रस्त हुंडई कंपनी का वरना कार वाहन के मालिक का पता नहीं चल सका.हलांकि स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गयी.