बेगूसराय: केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर कॉग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी: मिथिलेश मिश्र

बेगूसराय। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय सदस्यता को बीजेपी ने एक साजिश के तहत उनकी संसदीय सदस्यता को खत्म करा दिया। किसी शायर ने यह कहा था- वो कत्ल भी करते हैं चर्चा नहीं होते, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम:- ये बातें बुधवार को टाउन थाना के पास गांधी आश्रम में राहुल प्रियंका सेना के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह मानना है और कहा कि महसूस कर रहा है कि पूरे देश में लोकतंत्र का पूरी तरह से कुचला जा रहा है। हमारी पार्टी इसकी लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर सड़क से सदन तक लड़ेगी। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता अभय कुमार सिंह उर्फ सर्जन ने कहा जिस तरह का भय, हिंसा का माहौल देश में बना हुआ है। उसमें ईडी, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर दबाव है। यह तानाशाही प्रवृत्ति है। संसद ठीक से चल नहीं पा रही। एक संसद बोल नहीं पा रहा। भारत जोड़ो राहुल गांधी के यात्रा से केंद्र की मोदी सरकार घबराई हुई है। इसलिए विपक्ष की कोई मांग पूरी नहीं होने दे रही है। लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी चुप होकर घर में बैठने वाले नहीं हैं, जिसने देश के गरीबों के गाढ़ी कमाई का पैसा लूटा है, उसे चोर बोलेंगे ही।  वहीं जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामविलास सिंह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने आज तक महंगाई और देश के वेरोजगारों को रोजगार नहीं दे पाया है, सिर्फ झूठी वादा करके देश की जनता को ठग रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, कांग्रेसी नेता महेश सिंह, रामचंद्र सिंह, शिव शंकर पोद्दार, अनिल कुमार अधिवक्ता, युवा नेता विक्रम कुमार, ललन कुमार, सुखदेव साह, समेत कई अन्य कांग्रेस पार्टी के नेता उपस्थित थे।