बेगूसराय। जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को होली का जस जोरदार मना। लोगों में होली से एक दिन पहले से ही उत्साह नजर आया, रंग बरसे भीगे चुनरवाली की धुन पर और होरीयारियो की टोलियां बुधवार सुबह से ही मोहल्ले व गलियों में निकल कर लोगों को होली की बधाई दे रहे थे। होलिका दहन के बाद होली के रंग में सुबह से ही बेगूसरैया रंग में दिखे। घर से शुरू हुई होली धीरे-धीरे मोहल्लों की गलियों व सड़कों पर नजर आने लगी। इसके अलावे शहर के विभिन्न मोहल्ले में होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले- आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली-- बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, तो सीधी साधी छोरी शराबी-हो गई। होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं- आदि होली के गीतों की धुन पर लोगों ने जमकर एक दूसरे को गुलाल अबीर व रंग लगाया। वहीं लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया और घर में बने दही वाड़ा, पूआ, खीर, मिठाई आदि पकवानों का खूब आनंद लिया।
जिला प्रशासन की पुलिस दिखी काफी चौकस, डीजे इस बार दिखा पूर्णता बंद:-
इस बार चौक चौराहों पर पुलिस काफी चौकस दिखा। डीजे को पूर्ण रूप से पहले से ही प्रतिबंधित लगा देने के कारण होली में हुरदंग करने वाले लोगों की एक नहीं चली, पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में लोगों ने होली का पर्व को मनाया।
डीएम रोशन कुशवाहा अपने सरकारी आवास पर जमकर खेले होली:-
डीएम रोशन कुशवाहा अपने लोहिया नगर स्थित सरकारी आवास पर जमकर अपने अधिकारियों के साथ होली खेले। उन्होंने होली को लेकर जिले वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी। एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाएं। अधिकारियों ने उनके आवास पर खूब पुआ पकवान खाकर आनंद उठाये।
ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर हुआ बीएमपी-8 के कमांडेंट के आवास पर होली का बिरहा गीत नाद-
बीएमपी-8 के कमांडेंट मनोज कुमार तिवारी के रिफायनरी टाउनशिप स्थित सरकारी आवास पर बुधवार की संध्या में बीएमपी 8 और 19 के सिपाहियों ने खूब ढोल नगाड़े बजाए, होली पर खूब उड़े रंग गुलाल। होली के बिरहा गीत को सुनकर खूब तालियां कमांडेंट भी बजाये। इस त्योहार को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं समेत आम नागरिकों में काफी उत्साह देखा गया।