बेगूसराय। नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के वर्तमान मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर गुरुवार को हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम अपराधियों ने परना चिमनी के पास दी है। बताया जाता है कि अपराधियों ने चिमनी के पास मुखिया को चारों तरफ से घेर लिया और लगातार छह गोली मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। घर के परिजनों ने मुखिया के शव को उठाकर सदर अस्पताल बेगूसराय लाया, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। मुखिया को मृत घोषित करने के बाद परिजन काफी आक्रोशित हैं। मुखिया की हत्या होने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर मृतक मुखिया के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुुुलिस पदाधिकारी भी मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गयी है.