बेगूसराय: मटिहानी खोरमपुर पथला टोल गंगा घाट पर स्नान करने के दौड़ान एक लड़की की डूबकर हुई मौत, शव की खोजबीन जारी।

बेगूसराय। रविवार को माघी पूर्णिमा को लेकर मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर पथला टोल गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक नाबालिक लड़की की मौत गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त लड़की का घर लाखो ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर एक लखनपुर गांव निवासी संजय यादव की 12 वर्षीया पुत्री करीना कुमारी के रूप में की गयी। वह स्नान करने के लिए गंगा घाट पर अपने परिजन के साथ आयी थी। गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूब कर उसकी मौत हो गई।  लड़की के शव का खोजबीन गंगा नदी में एनडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है, लेकिन लड़की का शव समाचार प्रेषण तक बरामद नहीं हो सका। घटना की सूचना पाकर मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर मामले का जायजा लिया। इस घटना को लेकर उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।