बेगूसराय जिला परिषद की विशेष बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

बेगूसराय। कलेक्ट्रेट स्थित कारगिल विजय भवन के सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने किया। उन्होंने जिप के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह एडीएम राजेश कुमार सिंह से जनहित में संचालित कार्य योजना पर विचार विमर्श किया। जिप उपाध्यक्ष नंदलाल राय ने सदन में यह मुद्दा उठाया कि जिप की योजनाओं में शौचालय के अलावे विद्यालय में भी भवन निर्माण कराने की योजना को भी इसमें शामिल किया जाय। जिप के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जिप में सात स्थाई कमेटी का गठन निर्वाचन के द्वारा कराकर सर्व सम्मति से पारित कराया गया। इसके अलावे उन्होंने जैब विविधता सात सदस्यी कमेटी का भी गठन सर्वसम्मति से सदन से पारित कर कराया गया। इस जिप की विशेष बैठक में 15वीं वित्तीय वर्ष 2022- 23 की मिली राशि 15 करोड़ 50 लाख और षष्टम की मिली राशि 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि को प्राथमिकता के आधार पर विभागीय निर्देश के आलोक में समान रूप से योजनाओं का निर्धारण के आधार पर प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से विशेष बैठक में पारित कराया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 15 वीं की राशि से विभागीय निर्देश के आलोक में योजनाओं में शौचालय का निर्माण, छठ घाट एवं पोखर का जीर्णोद्धार तथा मुख्य सड़क पथ के पीसीसी, पेवर ब्लॉक का निर्माण कराना है। इसके अलावा षष्टम की योजना से पुस्तकालय एवं यात्री शेड का निर्माण कराना है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020- 21 के योजना मद में बची शेष राशि को जिप के अध्यक्ष को सर्वसम्मति से सदन के द्वारा मनोनीत किया गया। जिला परिषद सदस्यों को उनके क्षेत्र में कम योजना मिली है, उनका अवलोकन कर एक  समतुल्य ढ़ंग से योजनाओं का वितरण किया जाय। इस मौके पर जिप के कार्यपालक अभियंता नवल किशोर, जिप के कर्मियों में मनीष कुमार, दयासागर शास्त्री, महेश यादव, चंद्रदेव प्र० सिन्हा,  राजेन्द्र पासवान के अलावे जिला परिषद सदस्यों में झुन्ना सिंह, अंजनी कुमार सिंह, खुशबू देवी, निरुपमा देवी, अंजनी कुमारी, सरिता देवी, चंदन कुमार, वीणा देवी, राजीव कुमार सिंह ,पुष्पा देवी, ममता कुमारी, किरण कुमारी, घनश्याम राय, अमित कुमार देव, शिल्पी कुमारी, प्रवीण शेखर, शिव चंद्र महतो, रितु कुमारी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।