खोदावंदपुर/बेगूसराय। कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा इसलिए चला रही है कि कांग्रेस जोड़ने की राजनीति में विश्वास करती है. जबकि भाजपा समाजिक समीकरण बिगाड़ने का काम करती है. इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का नामोनिशान मिट जायेगा. उपर्युक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान दौलतपुर में गुरूवार को कहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा देश में नफरत और सामाजिक व साम्प्रदायिक उन्माद की राजनीति को खत्म करना चाहती है. देश में सर्वधर्म व सामाजिक समरसता को स्थापित करने के लिए राजनीति कर रही है. इन्हीं संकल्प के साथ पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा पर निकली है. राहुल के पीछे लाखों की भीड़ पैदल कदम से कदम मिलाकर चल रही है. जो एक बड़े परिवर्तन का संकेत है. उन्होंने कहा बिहार के मंदार से भारत जोड़ो यात्रा का श्रीगणेश किया गया है, जो विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए खगड़िया के रास्ते बखरी श्रीबाबू की कर्मभूमि नमक सत्याग्रह स्थल गढ़पुरा, छौड़ाही होते हुए खोदावंदपुर पहुंची है. इस क्रम में जगह जगह सैकड़ों कांग्रेस कर्मियों, नौजवानों एवं आमजनों ने पदयात्रियों का गाजे- बाजे के साथ फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया.जनता का कांग्रेस के प्रति यह उत्साह आने वाले दिनों में यह बहूत बड़ा परिवर्तन का संकेत है.मौके पर पूर्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा, महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, परवीन कुशवाहा, पूर्व विधायक मनोज सिंह, आभा सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सुएब, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मिन्नत रहमानी, राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश कुमार मिश्र, कुमार आशीष, ब्रजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह सर्जन, प्रदेश के युवा अध्यक्ष गरीब दास, उदय सिंह, सतीश कुमार बीरू, मुरारी सिंह, विश्वजित पासवान, जयदेव कुमार उर्फ सिंटू, राजद नेता मोहम्मद जियाउर्रहमान उर्फ सैफी, मोहम्मद जुनैद अहमद उर्फ राजू, प्रदेश सचिव मो. इकबाल उर्फ ताज, आमोद कुमार सिंह समेत अनेक कांग्रेस कर्मी मौजूद थे.इससे पूर्व छौड़ाही- खोदावंदपुर प्रखंड की सीमावर्ती चलकी गांव के समीप प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद नाज, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कर्मियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह एवं पदयात्रा में शामिल प्रमुख लोगों का मिथिला की परंपरा के अनुसार चादर, पाग माला भेंटकर उन्हें स्वागत किया. वहाँ से जत्था पैदल मार्च करते हुए दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक पर पहुंचा, जहां भोजन और विश्राम के पश्चात एस एच 55 के रास्ते दौलतपुर, नारायणपुर, सागी होते हुए समस्तीपुर जिला में प्रवेश कर जीरोमाइल रोसड़ा के समीप पहुंचा, जहां समस्तीपुर के कांग्रेस कर्मियों ने अपने नेता और भारत जोड़ो पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया.यहां पर जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने पार्टी ध्वज, समस्तीपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अबू तमिन को समर्पित किया, जहां से पदयात्रियों का जत्था आगे के लिए प्रस्थान कर गया.