खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के पांच हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लिए मुहिम चला रहे हैं. जदयू नेता मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के मेघौल, खोदावंदपुर, फफौत, बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी, बाड़ा, दौलतपुर एवं सागी पंचायतों के हर वार्ड में जदयू का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के नेता मनीष कुमार ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत पिछले 15 सितंबर से की गई है, जो आगामी 15 अक्टूबर तक चलेगी. सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता अभिषेक आंनद उर्फ न्यूटन कुशवाहा, महेश कुशवाहा, तरुण कुमार रौशन, इंतखाब आलम उर्फ भोला, प्रविंद्र कुमार राय उर्फ भोला, विजय सिन्हा, चन्द्रशेखर महतो, विनोद कुमार, गोपाल गुप्ता, डॉ विकास कुमार, सीताराम दास समेत अन्य कार्यकर्ता मुहिम चला रहे हैं.