बेगूसराय: गणेश बप्पा मोरिया की संध्या आरती में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह

खोदावन्दपुर/बेगूसराय। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सह जिले के स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह गणेश बप्पा मोरिया की संध्या आरती में शहर स्थित डमरु लाल दुर्गा मंदिर स्थान पहुंचेजहां आचार्य गिरधारी पाठक ने स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह और नगर विधायक कुंदन कुमार को पूजा अर्चना कराया, उनके पहुंचते ही आरती में सैकड़ों लोग गणेश बप्पा मोरिया की गूंज से मंडप गूंजने लगा। पूजा स्थल के मुख्य यजमान विजय सोनी और उनकी पत्नी शकुंतला सोनी ने भगवान श्री गणेश जी के प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ संध्या आरती किया। सांसद गिरिराज सिंह ने कहा भगवान गणेश सभी देवताओं में पूजनीय हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि मुझे आज यहां संध्या आरती में आकर अपार खुशी का अनुभव हो रहा है। वहीं नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना नहीं की जाए तो कोई भी मंगल कार्य सफल नहीं होता है। भगवान गणेश की सवारी चूहा है और भगवान गणेश को मोदक बहुत पसंद है। इस मौके पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, कुंदन भारती, शंभु सोनी, सर्राफा मंडल के अध्यक्ष राजेश सोनी, विजय मंडल, विपिन ठाकुर, अजीत ठाकुर, इन्द्रदेव ठाकुर, ज्वली अग्रवाल, श्रीराम ठाकुर, विभु अग्रवाल, सुनील भोंसले, गणेश मित्तल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।