बेगूसराय में फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को बदमाशों ने गोली मारकर दिनदहाड़े की हत्या

खोदावंदपुर/बेगूसराय। जिले में अपराधी बेखौफ बने हुए हैं। इन्हें पुलिस के वर्दी का थोड़ा भी भय नहीं है। जिसके कारण इन दिनों लोगों की हत्या करने से ये बाज नहीं आते हैं। सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना को अंजाम अपराधियों ने बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक एन एच 28 पर दी है। मृतक युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के नयानगर दुलारपुर गांव निवासी सेनापति सिंह के पुत्र सीतेश कुमार के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अपने बाइक से जा रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उसके बाइक को रोका और उसे गोली मार कर हत्या कर दी। आनन-फानन में इलाज के लिए लोगों ने ग्लोकल हॉस्पिटल ले गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने पूछने पर बताया कि फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी की हत्या होने की खबर मिली हैं। पुलिस इस घटना को काफी गंभीरता से लेते हुए इसकी गहन जांच पड़ताल में जुट गयी है। इस घटना में जो भी अपराधी संलिप्त होंगे, उन्हें किसी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।