बेगूसराय: भाजपा 2024 और 2025 में अब अकेले चुनाव लड़कर देश और राज्य में खिलाएंगे कमल: सम्राट चौधरी *पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर बिहार में 40 में से 39 सीट जीतेंगे और देश में 400 सीटें*

खोदावंदपुर/बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी 2024 और 2025 में बिहार में आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अब अकेले चुनाव लड़कर देश और राज्य में कमल खिलाएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने जो विश्वासघात किया, बीजेपी को वो छोड़कर ठग बंधन के साथ चले गए। उनके जाने के बाद बीजेपी के 99.9 प्रतिशत कार्यकर्ता बहुत खुश हैं। ये बातें मंगलवार को पूर्व मंत्री सह बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने जिला भाजपा के मूल पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री व मंडल प्रभारी के साथ अलग-अलग बैठक करने के बाद प्रेसवार्ता में कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में घूम कर बीजेपी के कार्यकर्ता से संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनसे हम सुझाव ले रहे हैं। पूरे देश में भाजपा एकजुट होकर आगामी 2024 में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़कर 400 सीटें जीतेंगे और मोदी जी फिर से हमारे देश के प्रधानमंत्री बनेगें। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के ऊपर बरसते हुए कहा कि बिहार के सारे सिद्धांतों को उन्होंने खत्म कर दिया। सात पार्टियों का दम वो भरते हैं। पांच पार्टियों को लेकर तो उनके बाबूआ आए हैं। उन्होंने कहा बिहार में फिर जंगलराज का पार्ट 3 वापस लौट गया है। बिहार में शराबबंदी को लेकर मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा शराबबंदी कानून एक ऐतिहासिक फैसला है। उसका में पूर्ण अभी भी समर्थन करता हूँ। बिहार में जितने भी पुलो का निर्माण अभी हो रहा है, सब भारत सरकार करा रही है। लोकसभा और राज्यसभा का आगामी होने वाले चुनाव में भारी जनादेश बिहार की जनता हमें देगी। 2024 में फिर बीजेपी लोकसभा के चुनाव में दुबारा बिहार में 40 में से 39 सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री बनने का जो सपना नीतीश कुमार देख रहे हैं। उनका सारा सपना धरे के धरे रह जाएगा। अब वो रेलगाड़ी के पिछले डिब्बे में बैठकर सवारी करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष सह एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष नीरज कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजपा नेता डॉ सुरेश प्रसाद राय, अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार सिंह अमर, प्रभाकर कुमार राय, देवानंद कुशवाहा, कुंदन भारती, विनोद सिंह दानी, शंकर सिंह, मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी समेत सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।