खोदावंदपुर/बेगूसराय। सब्जी खरीदने बाड़ा हाट गये एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस मामले को लेकर बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड-10 निवासी शंकर महतो के पुत्र दुर्गेश कुमार ने खोदावंदपुर थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की सूचना दी है. पीड़ित ने बताया कि वह 5 मई को अपनी बाइक बीआर- 09 एएन- 1990 से घर से बाड़ा हाट सब्जी खरीदने गया था. हाट परिसर में बाइक खड़ी कर वह सब्जी खरीदने चला गया. कुछ देर बाद लौटने पर उसकी बाइक वहां से गायब मिली. घटना के बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.