अधिकारियों की त्रिसदस्यीय जांच कमिटी ने एम आर डी इंटर कॉलेज मेघौल का किया निरीक्षण

खोदावंदपुर/बेगूसराय। अधिकारियों की त्रिसदस्यीय जांच कमिटी ने गुरुवार को एम आर डी इंटर कॉलेज मेघौल का निरीक्षण किया. जांच कमिटी में शामिल डीपीआरओ पूजा प्रियतम, डीईओ मनोज कुमार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बेगूसराय के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने कॉलेज के वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष एवं अन्य आवश्यक उपस्करों का निरीक्षण किया. कमिटी के सदस्यों ने कॉलेज के तीन मंजिला भवन के सभी कमरों की मापी करवाई तथा शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से महाविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी ली. इस दौरान शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कॉलेज में इंटर के विभिन्न संकायों में सीट बढ़ाने की मांग जांच कमिटी के सदस्यों के समक्ष रखी. कॉलेज कर्मियों ने बताया कि इस वित्त रहित कॉलेज में जमीन एवं वर्ग कक्षों की कोई कमी नहीं है. पठन-पाठन के सभी संसाधन उपलब्ध हैं तथा आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भी पर्याप्त संख्या मौजूद है. मौके पर कॉलेज शासी निकाय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह, कॉलेज सलाहकार प्रो. अशोक कुमार चौधरी, प्रभारी प्राचार्य मो. शमशाद खां, प्रो. ब्रजनंदन यादव, प्रो. कृष्ण कुमार चौधरी, प्रो. अनमोल कुमार, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. नवीन भारती, प्रो. राजेश कुमार सैनी आलोक, प्रो. संजय कुमार सुमन, प्रो. शारदानंद झा, प्रधान लिपिक राजेश कुमार, कुंदन कुमार, सरोज महतो, राजीव रमण झा, इन्दु कुमारी समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.