नवम वर्ग के विद्यार्थियों की मेधा जांच परीक्षा आयोजित

खोदावंदपुर,बेगूसराय। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुसहरी में नवम वर्ग में नामांकित नए विद्यार्थियों की मेधा जांच परीक्षा बुधवार को आयोजित की गई. परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन करना एवं उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था. इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को कलम एवं माला देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार राम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया.