बेगूसराय। जिले के कोरिया क्षेत्र में 26 अप्रैल को एक बारात समारोह के दौरान एक युवक का वॉलेट खो जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार वॉलेट अमरजीत कुमार के नाम से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे. खोए हुए वॉलेट में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस (DL), एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात शामिल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है. पीड़ित पक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त दस्तावेज या वॉलेट मिले तो कृपया वापस करने में सहयोग करें. साथ ही यह भी कहा गया है कि दस्तावेज मिल जाने से काफी राहत मिलेगी, जबकि पैसे की चिंता नहीं है. स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया गया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि खोए हुए दस्तावेज सुरक्षित मिल सकें.