खोदावंदपुर,बेगूसराय। मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी मेघौल के महंत राम मूर्ति दास ने इंटर विज्ञान की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्रा सुधा कुमारी, सुंदरम कुमार, शिवम कुमार एवं यशराज को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मैट्रिक की परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजू कुमार, आदर्श कुमार के अलावे 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सत्यजीत कुमार, शिवम कुमार, राघव कुमार, रूपेश, ऋषभ, रविशंकर, गोपाल कुमार, कन्हैया कुमार, आशीष कुमार समेत अन्य कई छात्रों को डायरी कलम देकर उन्हें भी पुरस्कृत किया गया. ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन पत्रकार बिमलेश कुमार चौधरी ने किया. इस मौके पर महंत राममूर्ति दास, सेवानिवृत शिक्षक चंद्रशेखर चौधरी, प्रभाष चंद्र साह सहित अन्य ने इन बच्चों की हौसला अफजाई की और जीवन के रण में मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.