विधायक अभिषेक आनंद का बेगमपुर में जनसंपर्क, ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

खोदावंदपुर/बेगूसराय: चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिषेक आनंद का दौलतपुर पंचायत अंतर्गत बेगमपुर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. वे यहां जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे. इस दौरान विधायक ने गांव के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, राशन कार्ड समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं. स्थानीय विधायक ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह गांव में आकर लोगों से सीधे संवाद करना सराहनीय है, इससे लोगों में भरोसा बढ़ता है और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद रहती है. इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन समाजसेवी कुंदन कुमार झा ने किया. मौके पर पूर्व मुखिया राम जीवन महतो, रामसेवक महतो, उदयकांत झा, महेश कुशवाहा, नंदकुमार झा, सुनील ठाकुर, मनोज शर्मा, विकास कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर रामनवमी के मौके पर आयोजक के द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया, जहां पूरे ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया.