खोदावंदपुर,बेगूसराय। अब किसानों को खेती के लिए सिंचाई कार्य करने में परेशानी नहीं होगी. हर खेत तक पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना बनायी गयी है. इसके लिए गुरुवार को अधिकारियों की बैठक हुई. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, लघु संसाधन विभाग के कनीय अभियंता, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा योजना के कनीय अभियंता, अमीन समेत अन्य मौजूद थे. बताते चलें कि उप विकास आयुक्त के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया गया है.