इंटर की परीक्षा में आशीष को मिले 88 प्रतिशत अंक

खोदावंदपुर,बेगूसराय। पीएमश्री किसान पल्स टू विद्यालय तारा बरियारपुर के छात्र आशीष कुमार ने इंटर कला संकाय की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक लाकर सफलता का परचम लहराया है. बरियारपुर पश्चिमी गांव के स्व. सकलदेव पासवान के पुत्र आशीष कुमार को कुल 500 पूर्णांक में 440 अंक मिले हैं. उसकी इस सफलता पर स्कूल के शिक्षकों एवं आशीष के परिजनों में खुशी देखी जा रही है.