खोदावंदपुर में महाशिवरात्रि को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

खोदावंदपुर,बेगूसराय। रविवार को महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के कई शिव मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं के द्वारा गाजेबाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थान देवी गाछी तारा बरियारपुर, फफौत पंचायत के तारकेश्वर धाम तारा, नाटेश्वर धाम चकवा, बाबा पाण्डेश्वर धाम बरियारपुर पश्चिमी सहित अन्य शिव मंदिरों से शोभायात्रा निकाली गयी, जो शोभायात्रा आस-पास के गांव का भ्रमण करते हुए बूढ़ीगंडक नदी के नरहन पुल घाट एवं रामघाट में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा, उसके साथ गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हो गया और श्रद्धालुओं ने शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया. शोभा-यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इसके अलावे श्रीनव तारकेश्वर नाथ शिव मंदिर मटिहानी, तेतराही, चलकी, सागीडिह, मोहनपुर, बाड़ा, मिर्जापुर, बरियारपुर पूर्वी, खोदावन्दपुर, फफौत, मेघौल सहित अन्य गांवों के शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. कई मंदिरों से शिव पार्वती विवाह की भव्य झांकी भी निकाली गयी. महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे इलाके बोल बम, बोल बम के जयघोष से गुंज उठा. तथा पूरे क्षेत्र भक्तिमय हो गया. शिव पार्वती विवाह महोत्सव को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने अपनी अहम भूमिका निभायी.