गुदरी के लाल कर्पूरी ठाकुर ने गरीब समाज के लिए आजीवन किया कार्य: राजवंशी, खोदावन्दपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनायी गयी 102वीं जयंती समारोह

राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। एक गरीब घर में जन्मे भारत रत्न व जननायक कर्पूरी ठाकुर ने आजीवन शोषित पीड़ित वर्ग के लिए काम किया. उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में अनिवार्य अंग्रेजी विषय की अनिवार्यता का समाप्त कर अधिक से अधिक छात्रों के मैट्रिक परीक्षा पास करने का रास्ता खोल दिया. उन्होंने आरक्षण लाकर शोषित पीड़ित समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया. स्व. कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह के मौके पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजवंशी महतो ने यह बातें कही. खोदावन्दपुर प्रखंड मुख्यालय में कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा उनके नाम का शिलापट लगाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज राजनीति पैसा के बदौलत किया जाता है. गरीब आदमी आज विधायक नहीं बन सकता. आज यदि कर्पूरी ठाकुर जीवित होते तो विधानसभा नहीं पहुंच पाते. उन्होंने कहा कि आज वोट खरीदा जाता है. जनता का विश्वास नहीं जीता जाता. उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के आदेशों पर चलने की जरूरत बताया. इस मौके पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्व कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व कर्पूरी ठाकुर को गरीबों का मसीहा बताया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम में युवा प्रखंड राजद अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, भाकपा के अंचलमंत्री उदय चन्द्र झा, मिडिया प्रभारी बलवंत कुमार यादव, राजद नेता उमेश यादव, हरेराम महतो, मोहम्मद शकील, रामप्रीत यादव, नवीन कुमार झुना, ध्रुव दास, सुरज महतो, राजाराम राजेश, अभिषेक सान्धयाल उर्फ बमबम, उपेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे.