बेगूसराय के दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बेगूसराय जिला से दो विधायकों को नीतीश कुमार की नई सरकार में मंत्री बनाये जाने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता जतायी है. भाजपा मंडल संयोजक अजय कुमार सिंह, भाजपा नेता प्रकाश चंद्र झा उर्फ श्याम झा, डॉ रंजीत सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष सरोज कुमार, युवा रालोमो जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन, लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष रामजपो पासवान, प्रो नरेश महतो आदि ने बछवाड़ा के बीजेपी विधायक सुरेन्द्र मेहता एवं बखरी लोजपा आर के विधायक संजय कुमार पासवान को मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर किया है. इन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि बेगूसराय के विकास की गति और बढ़ेगी.