खोदावंदपुर 20 सूत्री कार्यालय का हुआ उद्घाटन, फूल मालाओं से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को किया जोरदार स्वागत

खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावंदपुर 20 सूत्री कार्यालय का विधिवत उदघाटन सोमवार को प्रखण्ड जदयू सह 20 सूत्री अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बीडीओ नवनीत नमन, सीओ प्रीति कुमारी, बीपीआरओ अलका कुमारी, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं प्रखंड प्रमुख संजू देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक कुमार महतो, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास भारती, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, माले नेता अवधेश कुमार, प्रखंड कॉग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद नाज हसन, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रखंड डीलर्स संघ के अध्यक्ष राम गुलजार महतो, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष सरोज कुमार, मोहम्मद एखलाक, कुंदन झा, विकास कुमार, मदन सहनी, डॉ रंजीत सिंह, हरेराम सिंह, संजय कुमार, महेश कुमार कुशवाहा, रामकुमार महतो सहित अनेक सदस्य, सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे. इस अवसर पर प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष मनीष कुमार ने प्रखंड क्रियान्वयन समिति के गठन करने के लिए जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसके गठन से आमजन लाभान्वित होंगे और मुख्यमंत्री के सिथिल पड़े योजनाओं में तेजी लाने का काम किया जायेगा.