खोदावंदपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष के पिता का असामयिक निधन, जताया शोक

खोदावंदपुर/बेगूसराय। प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार के 90 वर्षीय पिता राम सागर महतो का असामयिक निधन रविवार की दोपहर उनके पैतृक आवास खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड चार में हो गया. वे संत प्रवृत्ति के थे और विगत दो वर्षों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर सुनते ही दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, जदयू नेता विकाश कुशवाहा, रमेश कुमार राणा, उपप्रमुख नरेश पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा, रालोमो युवा जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन, पंसस प्रतिनिधि नवीन कुमार धर्म, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, राम पदारथ महतो, सीताराम दास,  सरपंच प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर वर्मा, मोहम्मद अखलाक, कुंदन झा, विनय सिन्हा, भोला राय, दिलदार हुसैन, महेश कुशवाहा, मोहम्मद जियाउल्लाह, विनय सिन्हा, सरोज कुमार, दिलीप यादव, भाजपा के अजय कुमार, पिन्टू कुमार शर्मा, हरेराम सिंह, रवीन्द्र कुमार, शशिभूषण महतो, समाजसेवी दिलीप कुशवाहा, चन्दु पासवान, राजेश कुमार, नवीन कुमार, जयकुमार, विनोद कुमार सहित अनेक शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त की है. मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय राम सागर महतो के पार्थिव शरीर का अंतिम दाह संस्कार 16 दिसंबर को सिमरिया गंगा तट स्थित शमसान घाट में किया जायेगा, जहां मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र मनीष कुमार देगें.