पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी को राजद के जिला संगठन प्रभारी बनाये जाने पर दी बधाई

खोदावंदपुर/बेगूसराय। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के बेगूसराय व बेगूसराय महानगर का जिला संगठन प्रभारी बनाये जाने पर दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है. इसकी जानकारी देते हुए राजद नेता प्रमोद कुमार कुशवाहा, मुखी भगत, पवन गांधी सहित अनेक महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी को बेगूसराय के राजद का जिला संगठन प्रभारी बनाये जाने से पार्टी काफी मजबूत होगी. उन्होंने बताया कि राजद नेता आजाद गांधी नाई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं.