खोदावंदपुर/बेगूसराय। कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावंदपुर एवं इंडसइंड बैंक तेघड़ा द्वारा तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन परना, बेगूसराय में किया गया. इस मौके पर केविके के वैज्ञानिकों ने कुकुट एवं बकरी पालन विषय पर किसानों को विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य किसानों को पशुपालन एवं कृषि के क्षेत्रों में नयी-नयी तकनीक के बारे में जानकारी देना. वैसे पशुपालक और किसान अपनी आय को दोगुना कर सकें. इस तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों महिला व पुरुष किसानों ने भाग लिया. इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राम पाल ने दी. वहीं केविके के पशु वैज्ञानिक डॉ विपिन ने पशुओं के प्रबंधन एवं दाना मिश्रण के बारे में किसानों के साथ विस्तृत चर्चा की और किसानों के विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किये. मौके पर डॉ पाटिल, प्रदान संस्था से लाईस स्टॉक एक्सपर्ट अवनीश यादव, उन्नत किसान रामराज महतो, विंदेश्वरी महतो, केदार महतो, पशु सखी दीदी के अलावे अनेक किसान मौजूद थे.