भाजपा के पूर्व मेघौल पंचायत अध्यक्ष का निधन, जताया शोक

खोदावंदपुर/बेगूसराय। भाजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष व मेघौल गांव निवासी शिव शंकर चौधरी का असामयिक निधन मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर हो गया. वे 75 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के अलावे दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वर्गीय चौधरी दशकों से बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता थे. और वे तीन बार भाजपा के पंचायत अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी के लिए कार्य किया, उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. भाजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष के निधन पर मंडल अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, उपाध्यक्ष हरेराम सिंह, महामंत्री रामचंद्र महतो, भाजपा नेता प्रकाश चन्द्र उर्फ श्याम झा, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार दास, अरुण गुप्ता, रंजीत प्रसाद, उपेंद्र सहनी, अवनीश कश्यप, रवीन्द्र कुमार, राम लखन महतो, पिन्टू शर्मा, घनश्याम कुमार सहित एनडीए गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त की है.