खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच व मुसहरी निवासी 101 वर्षीय रामजपो महतो का निधन बुधवार को उनके पैतृक आवास पर हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व आमजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. वे खोदावन्दपुर पैक्स का अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनके निधन पर मुखिया शोभा देवी, सरपंच संजू कुमारी, पूर्व मुखिया रामपदारथ महतो, कृष्णदेव चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश्वर महतो, सुरेश महतो, पैक्स अध्यक्ष बाबू प्रसाद महतो, समाजसेवी राम गुजलार महतो, त्रिवेणी महतो, प्रमोद कुमार साथी, जागेश्वर राय, जवाहर महतो, सूर्यनारायण महतो, चन्द्रशेखर महतो, राम पुकार महतो, अरुण महतो सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे काफी मिलनसार प्रवृत्ति के थे.