राजेश कुमार, बेगूसराय। आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को सम्मान-जनक मानदेय मिलना चाहिए। सेविका को न्यूनतम 25 हजार व सहायिका को 18 हजार रुपये प्रतिमा मानदेय मिलना चाहिए। ये बातें आंगनबाड़ी फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा सहनी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन के दक्षिणी द्वार पर आंगनबाड़ी की सेविका व सहायिका के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति के आह्वान पर पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर तीन नवम्बर को हजारों की संख्या में हमारी आंगनबाड़ी की बहनों ने अपनी विभिन्न मांगों कुछ लेकर धरना प्रदर्शन की है। हमारी सरकार से यह मांग है कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को तीसरा और चौथा ग्रेड के कर्मचारियों का दर्जा दे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो गुजरात राज्य में माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को ग्रेच्युटी देने का फैसला सुनाया है, इस संदर्भ में जितने भी आंगनबाड़ी की सेविका यहां काम कर रही है। वह सरकारी कर्मी का दर्जा अपने आप प्राप्त कर चुकी है। इसलिए उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा मिलना चाहिए, बिहार सरकार इस पर तुरंत विचार करें। उन्होंने सरकार को शीघ्र विचार कर इसे लागू करने को कहा है। अगर राज्य सरकार इसे लागू नहीं जल्द करती है तो आगामी 07 नवंबर को विधानसभा का घेराव कर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बाहर निकलने नहीं देगें।इस धरना कार्यक्रम को संबोधित कर करते हुए सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह ने कहा सरकार आंगनबाड़ी सेविका को मात्र अभी 5950 रुपये और सहायिका को मात्र 2975 रुपये दे रही है। जो मनरेगा के एक मजदूर से भी कम मजदूरी दे रही है। इसके मानदेय में सरकार बढ़ोतरी कर 25000 सेविका को और 18000 रुपये सहायिका को जब तब नहीं करती है, यह आंदोलन जारी रहेगा। इस धरना प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष नीलम झा ने की। धरना प्रदर्शन को जिला संयोजिका सह सचिव रेखा यादव, तेतरी डंडारी की सेविका संजू कुमारी, इंदु कुमारी, मटिहानी की चंद्रकला देवी, चेरिया बरियारपुर की रेणु झा, बरौनी की तलात प्रवीण, तेघड़ा की रूपम कुमारी, रूचि कुमारी, सदर प्रखंड ग्रामीण की पिंकी कुमारी, डेजी, रीना कुमारी, चांदनी कुमारी, सीता कुमारी, रिंकू कुमारी, शांति समेत सैकड़ों सेविकाओं ने भी संबोधित किया। धरना के बाद अपनी पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को सौपा गया।