Khodawandpur बाड़ा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक का हुआ निधन, जताया शोक

खोदावंदपुर/बेगूसराय। बुधवार की सुबह बाड़ा गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक सत्य नारायण सहनी का निधन उनके पैतृक आवास पर हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर पंचायत के मुखिया बेबी देवी, सरपंच रानी वर्मा, पंचायत समिति सदस्य विनोद सहनी, पूर्व मुखिया टिंकू राय, प्रखंड राजद अध्यक्ष मोहम्मद सैफी, समाजसेवी मणिकांत झा मणि, राम सागर सहनी, मनोज कुमार उर्फ मदन सहनी, सेवानिवृत्त शिक्षक सीतेन्द्र झा, अशर्फी सहनी, तेज नारायण झा, बालेश्वर झा, कुंदन कुमार, रंजीत सहनी, मनोज यादव सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त की है.मिली जानकारी के अनुसार सत्य नारायण सहनी बी बी एन कॉलेज रोसड़ा से सेवानिवृत्त हुए थे.