खोदावन्दपुर: जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत किसानों को दी गयी जानकारी, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कार्यक्रम की गयी आयोजित*

खोदावंदपुर/बेगूसराय। कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावन्दपुर द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत चयनित गोपालपुर गांव में बुधवार को मक्के के उच्च क्यारी विधि से खेती के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गयी.इस मौके पर किसानों को उच्च क्यारी विधि से मक्के की खेती एवं इसके लाभ तथा जलवायु अनुकूल तकनीक के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन के बचाव करते हुए संरक्षित खेती के बारे में जानकारी दी गयी. इसके साथ ही पर्यावरण को बचायें रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की सलाह भी दी गयी. एग्रोफोरेस्ट्री के बारे में मुख्य रूप से चर्चा करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ सुषमा तमता ने संरक्षित खेती के विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के वरीय शोध सहायक अभय रंजन ने धान की सीधी बुवाई एवं उसमें होने वाले खरपतवार के रोकथाम के बारे में विस्तार से चर्चा की. लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट के अंतर्गत सभी किसानों को प्रतिज्ञा भी कराया गया, जिसमें प्रकृति के संरक्षण मुख्य उद्देश्य था. कार्यक्रम में दर्जनों किसानों ने भाग लिया. इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रामपाल ने दी.