बेगूसराय। बुधवार को मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव निवासी वैद्यनाथ महतो का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में की गयी। घटना की पुष्टि एसपी योगेन्द्र कुमार ने किया है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक अपराधी प्रवृत्ति का था, मटिहानी थानाध्यक्ष अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।