बेगूसराय। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दो मई को बेगूसराय आ रहे हैं। वो दोपहर के 12 बजे दिन में बेगूसराय के दिनकर कला भवन में पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आने की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के एक- एक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता पलक पावडे बिछाए बैठे हैं। कई स्थानों पर बीजेपी के कार्यकर्ता तोरण द्वार उनके स्वागत में लगा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह होने के बाद वो जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ रिफाइनरी टाउनशिप स्थित रशियन गेस्ट हाउस में एक बैठक कर आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपना मूल मंत्र देंगे। बैठक करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष फिर पटना के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो जाएंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता जैसे ही वो पटना से राजेंद्र पुल पर पहुंचेंगे, वहीं से उनका बाइक व चार पहिया वाहन से एक जुलूस के रूप में स्वागत करते हुए दिनकर कला भवन तक प्रदेश अध्यक्ष को लाने का काम करेंगे। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने दी है।