चलकी गांव के राजीव कुशवाहा बने खोदावंदपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष, शुभचिंतकों ने दी बधाई

खोदावंदपुर/बेगूसराय। दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव निवासी राजीव कुमार कुशवाहा को खोदावंदपुर भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा द्वारा भाजपा के मंडल अध्यक्ष के मनोनयन संबंधी पत्र जारी किया गया है. राजीव कुमार कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बनने पर सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशिभूषण महतो, पार्टी नेता प्रकाश चन्द्र उर्फ श्याम झा, रामप्रीत महतो, अजय कुमार, रंजीत सिंह, अरुण गुप्ता, जवाहर चौधरी, राजेश कुमार, रामबाबू यादव, विपिन कुमार, अवनीश कुमार, पिन्टू शर्मा, संतोष कुमार दास, चन्द्रशेखर महतो, युगेश्वर महतो समेत क्षेत्र के अनेक सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता जतायी है.