बेगूसराय। सिंघौल ओपी क्षेत्र के आकाशपुर गांव निवासी 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी राम प्रकाश सिंह का एकलौता 24 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार उर्फ बटोही सिंह पुलिस मुठभेड़ में गुरुवार की दोपहर में मारा गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक टाउन थाना, मटिहानी, सिधौल ओपी, रतनपुर ओपी के अलावे एसटीएफ के पुलिस ने बटोही सिंह के आकाशपुर गांव में हथियार के साथ छुपे होने की सूचना उन्हें मिली थी। एसटीएफ और बेगूसराय की पुलिस ने संयुक्त रूप से उसे धर दबोचने की कोशिश की, लेकिन कुख्यात अपराधी बटोही सिंह और उसके गुर्गों ने पुलिस के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। पुलिस और अपराधियों के बीच हुए सघन मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बटोही से ऐन मौके पर मारा गया। पांचो पुलिस घायल के जवानों का ईलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार सिंह स्वयं सदर अस्पताल पहुंचकर सभी घायल जवानों का हाल-चाल पूछने के बाद समुचित इलाज बैठकर करवा रहे हैं। पुलिस ने मृतक कुख्यात अपराधी बटोही सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुख्यात अपराधी बटोही सिंह भाजपा नेता सह आर्मी के पूर्व जवान विजय सिंह और उसके पुत्र की हत्या समेत दर्जनों कांड के नामजद अभियुक्त थे। इधर मृतक के परिजनों का हाल सदर अस्पताल में रो रो कर बुरा बना हुआ था। वहीं आकाशपुर गांव के अलावे आस-पास के गांव में बटोही सिंह के मरने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी बटोही सिंह के पास से एक लोडेड कार्बाइन और एक लोडेड पिस्टल को बरामद किया है। पुलिस ने इसके अन्य दो गुर्गों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती को दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे सदर अस्पताल के डॉक्टर ने ऑपरेशन करके गोली निकाल दिया है। अब वह खतरे से बिल्कुल बाहर बताये जाते हैं। वहीं टाउन थानाध्यक्ष श्रीनिवास के भी सिर में गंभीर चोट लगी है। वो भी ईलाज के बाद खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। इसके अलावा एसटीएफ के तीन अन्य जवानों के भी घायल होने की खबर मिली है।