बेगूसराय: 23 मार्च से मुस्लिम भाई- बहनों का होगा रमजान पर्व शुरू, रमजान में रोजेदार को इबादत बना देती है खुदा का खास

बेगूसराय। इस साल भारत में रमजान बुधवार 22 मार्च 2023 को मक्का के ऊपर चांद देखने के बाद शुरू होने की संभावना है, लेकिन अगर 22 मार्च को चांद नहीं दिखा तो रमजान 23 मार्च से शुरू हो जायेगा। साथ ही यह एक माह तक चलने वाला रमजान का पवित्र पर्व मुस्लिम भाइयों को चांद अगर 21 अप्रैल को दिख जाता है तो ईद उल फितर का पर्व 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। रमजान कहता है भूखे, प्यासे, बीमार, लाचार व जरूरतमंद लोगों की मदद करो, साथ ही रमजान करने वाले मुस्लिम भाई एवं बहनों के लिए रमजान लोभ, लालच, अहंकार मदिरापान व्यभिचार, मूर्ति पूजा, अंधविश्वास आदि को जीवन में धारण न करने और अहिंसा, करुणा, शिक्षा को जीवन में धारण करने की सीख हमें सिखाता है। यह महीना वर्ष भर का मार्गदर्शक महीना होता है। रमजान याद दिलाता है कि गलत करके वचना अल्लाह से ना मुमकिन है। प्यास, भूख, गर्मी आदि की परवाह न करना- रोजा इसकी अहमियत को दर्शाता है। रोजा हमें इच्छाओं पर काबू पाना भी सिखाता है।
रमजान का विशेष महत्व:-
रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। रमजान महीने की 27वीं रात शब- ए- कद्र को कुरान का अवतार हुआ था। रमजान में तरावीह की नमाज पढ़ने, कुरान पढ़ने अपनी तथा अपने समाज व देश की उन्नति के लिए अल्लाह से दुआ करने, दान देने और धार्मिक काम करने का बहुत महत्व है।