मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से पहुंचे समाधान यात्रा में बेगूसराय, लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा काम: नीतीश

बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में गुरुवार को बेगूसराय पहुंचे, उन्होंने लोगों से संवाद के दौरान कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए निकले हैं। यही उनका काम है. शराबबंदी से राज्य में खुशहाली हैं, सीएम ने जीविका की दीदियों से सदर प्रखंड स्थित ई किसान भवन में संवाद के दौरान आह्वान किया कि दहेज व शराब के विरुद्ध आंदोलन चलाएं, इसको लेकर दीदियां जहां भी जाएं, लोगों को समझाएं। दीदियों पर मुझे सबसे ज्यादा भरोसा है, दीदियों के विकास के लिए कई योजनाएं हमलोग चलाएं हैं। आगे और भी कई काम उन्हें सौंपने का निर्णय लिया गया है, ताकि उनकी आमदनी बढे़। सीएम बोले बेगूसराय ऐसे यहां हम कोई पहली बार आए हैं क्या? बराबर यहां पर हम आते रहते हैं। बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय बनाए जाने के बारे में पूछने पर सीएम ने कहा कि उस पर अभी बातें चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी यात्रा का मकसद सिर्फ अपने काम को देखकर लौटना नहीं है। इस बार की यात्रा का मकसद है कि राज्य में जितना काम किया गया या योजना बनाई गयी  है, उसको देखना है। आगे क्या करना चाहिए, उसको भी समझना है। सीएम ने कहा कि जो काम हो रहा है, वह भी अच्छा हो रहा है। इसी कड़ी में लोगों से संवाद हम करते हैं। लोग जो कागज देते हैं, उसकी समस्याओं को भी सुनते हैं और उनके समस्याओं को दूर करने का अधिकारियों को तुरंत निर्देश भी देते हैं।
सीएम के समाधान यात्रा के दौरान मंत्री विजय चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद शकील अहमद, चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतो, मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, पूर्व समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, डीएम रोशन कुशवाहा, डीआईजी बाबू राम, एसपी योगेंद्र कुमार, डीडीसी सुशांत कुमार, सदर एसडीएम रामानुज प्रसाद सिंह, सदर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय भी सीएम के साथ में मौजूद थे।