खोदावंदपुर/बेगूसराय। शनिवार को पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने एक कुख्यात अपराधी मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव निवासी राजाराम सिंह के पुत्र कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय कोर्ट से वह अपने केस का तारीख करके चार पहिया वाहन से पिता- पुत्र अपने घर वापस बदलपुरा लौट रहे थे, इसी बीच पूर्व से घात लगाए हथियार बंद बाइक सबार अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एधु पेट्रोल पंप के पास उसके चार चक्के गाड़ी को हाथ देकर पहले रोका और प्रिंस से बातचीत करते हुए ताबड़तोड़ उसके सर व अन्य जगह शरीर में दो गोली दाग दी। गोली लगने के बाद खून से लतपथ होकर प्रिंस बेहोश होकर गाड़ी में गिर गया, उसके बाद गाड़ी में बैठे प्रिंस के पिता ने ईलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की पूरी टीम उसे बचाने में जुटी है, लेकिन उसकी स्थिति काभी गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस के उपर हत्या, लूट, रंगदारी के दर्जनों मामले थाने में दर्ज हैं, उसके ऊपर सीसीए एक्ट भी लगाया गया था। जिसके कारण वह जेल में लगभग चार साल से बंद था। वह सुपारी किलर भी अपराधी था। चार माह पहले ही उसने हाईकोर्ट पटना से बेल लेकर बेगूसराय जेल से बाहर निकला था। घटना के बाद पेट्रोल पंप के पास अफरा-तफरी मच गयी। गोली की आवाज सुनकर लोग ईधर- उधर भागने लगे। गोली प्रिंस को मारने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक से भाग निकले। आखिर गोली प्रिंस को अपराधियों ने किस बजह से मारी, इसका अभी कोई खुलासा नहीं हो सका है, फिलहाल मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरे तफ्तीश में जुट गयी है।