खोदावंदपुर/बेगूसराय। सिविल कोर्ट बेगूसराय के एक अधिवक्ता व वीरपुर थाना क्षेत्र के छपकी गांव निवासी स्व० राम प्रताप महतो के 50 वर्षीय पुत्र कुशेश्वर महतो का निधन गत गुरुवार के दिन ईलाज के दौरान दिल्ली के एम्स में हो गया। वे गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। जिनका इलाज पिछले कई महिनों से चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही चिलमिल, छपकी गांव के अलावे आस- पास के गांवों समेत सिविल कोर्ट के अधिवक्ता व कातिव में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार की सुबह उनका शव जैसे ही दिल्ली से छपकी गांव पहुंचा तो वैसे ही सैकड़ों लोग उनको देखने के लिए जमा हो गये, जो भी लोग देखते थे, वो अपने आंसू को रोक नहीं पा रहे थे। उनके निधन से परिजनों का हाल रो रोकर बुरा था, क्योंकि वे अपने घर का मात्र एक कमाऊ व्यक्ति थे। अपने खेत में कठिन मेहनत कर और अधिवक्ता का काम करके अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे। वो अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार को छोड़कर चले गये। वो काफी मृदुभाषी हंसमुख और काफी मिलनसार व्यक्ति थे। अधिवक्ता कुशेश्वर गांव के कोई भी सामाजिक कार्य में बढ़ चढकर हिस्सा लेते थे। उनका अंतिम दाह संस्कार शनिवार को सिमरिया गंगा तट पर किया गया।